UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 July 2026

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग लगाएंगे 23.43 लाख पौधे

लखनऊ। प्रदेश में चलाए जा रहे व्यापक पौधरोपण अभियान में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग भी सहयोगी बनेगा। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग 12.43 लाख व माध्यमिक शिक्षा विभाग 11 लाख पौधे कुल 23.43 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें फलदार पौधों को वरीयता दी जाएगी। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिया है कि पौधरोपण में छात्र-छात्राओं की सहभागिता व सक्रियता सुनिश्चित की जाए। पौधरोपण में ईको क्लब, स्काउट्स एंड गाइड, एनसीसी, एनएसएस के सदस्यों का सहयोग लिया जाए।



ये भी पढ़ें - सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पर बड़ा खुलासा: बच्चों का 26% समय बिना प्रभावी शिक्षण के बीत रहा, TLP सर्वे में सामने आई तस्वीर

ये भी पढ़ें - UPTET 2026 में सेंध की कोशिश नाकाम: साल्वर समेत चार गिरफ्तार, दस्तावेजों में हेरफेर का खुलासा

 शिक्षक-अभिभावक बैठकों में अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा है कि कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में फलदार पौधों को वरीयता दी जाए। विद्यालय और आस-पास सहजन के पौधे लगाएं। ताकि पीएम पोषण योजना में इसका प्रयोग आहार में किया जा सके। उन्होंने सभी बीएसए, डीआईओएस, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को इस लक्ष्य को पाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more