07 July 2026

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की स्क्रूटनी का परिणाम सोमवार को घोषित

 

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की स्क्रूटनी का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया।


बोर्ड परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट 10वीं के 2250 और 12वीं के 21170 कुल 25620 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से इंटर के 4258 और हाईस्कूल के 627 कुल 4885 छात्र-छात्राओं के अंकों में परिवर्तन हुआ है। इनमें से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के अंक बढ़े हैं तो तमाम के अंक कम भी हुए हैं। सैकड़ों परीक्षार्थियों के अंक जोड़ने में गड़बड़ी थी जिसमें संशोधन के बाद परिवर्तन हुआ है।

ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों ने चिकित्सा अवकाश की मांग उठाई, मुख्यमंत्री से नियम लागू करने की अपील

ये भी पढ़ें - सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पर बड़ा खुलासा: बच्चों का 26% समय बिना प्रभावी शिक्षण के बीत रहा, TLP सर्वे में सामने आई तस्वीर