हमीरपुर। डीएम के निर्देश पर गठित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण में दो से 24 जुलाई तक तीन हेडमास्टर समेत 20 शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। आख्या पर बीएसए ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि दो से 24 जुलाई तक टीम ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पट्टीदेवीबांध में प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में सहायक शिक्षक, सिरसापुर में एक शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले।
जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण में मिले अनुपस्थित
उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय सुरैयां, पिपलखुर्द, अकरना में तीन सहायक शिक्षक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बरौंद, जंगीगंज और भुलसीपुर में अनुदेशक, शिक्षामित्र और एक सहायक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय घरांव में शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय घरांव में शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय तनपुर, सोरखरी में प्रधानाध्यापक, छीदीया और कंपोजिट स्कूल जनसापुर में एक सहायक अध्यापक समेत कुल 20 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए।
बीएसए ने बताया कि जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की आख्या के आधार पर सभी का वेतन और मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
उन्होंने प्रधानाध्यापकों से कहा कि विद्यालयों में विलंब से आने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट भेजें। दो बार शिक्षकों से संवाद कर समझाएं और सुधार न होने पर तीसरी बार लिखित में रिपोर्ट दें।
उन्होंने प्रधानाध्यापकों से कहा कि मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार ही बनवाएं।

