27 July 2026

यूपी के शिक्षा कार्यों का अध्ययन करेगी हरियाणा की समिति


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के साथ तकनीकी, व्यवसायिक व चिकित्सा शिक्षा समेत स्वास्थ्य सेवाओं का अध्ययन करने हरियाणा विधानसभा की एक उच्चस्तरीय समिति सोमवार को लखनऊ आएगी।

समिति के सदस्य सोमवार को प्रदेश के विभिन्न शिक्षा विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। समिति में हरियाणा विस अध्यक्ष व सदस्यों के अलावा वहां के विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। बैठकें करने के बाद फील्ड का भ्रमण भी करेंगे। समिति यूपी के डिजिटल एवं स्मार्ट क्लासरूम सहित डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म, आईसीटी सुविधाओं संग ऑनलाइन एजुकेशन कंटेंट व अन्य तकनीक की जानकारी हासिल करेगी।