शिक्षकों का प्रदर्शन 30 को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की जिला कार्यसमिति की सेंटीनियल इंटर कॉलेज में प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक में शिक्षकों ने आयकर विवरणी में गड़बड़ी और शिक्षकों के पदोन्नति समेत विभिन्न लंबित मामलों पर नाराजगी जतायी। सोहनलाल वर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि 30 जुलाई तक लंबित मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो, 30 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय में शिक्षक धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे।

