नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट आई और यह 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कमजोर रुख के बीच सोने में चार दिन से जारी तेज़ी का सिलसिला थम गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
हालांकि, चांदी में मामूली सुधार हुआ और यह 500 रुपये बढ़कर 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

