प्रयागराज। यूपीटीईटी का परिणाम जारी होने के बाद कई घरों में अनूठा माहौल देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी यह परीक्षा दी थी।
तमाम शिक्षक ऐसे थे जिनके बच्चों ने भी उनके साथ परीक्षा दी और दोनों पास हो गए। यूट्यूबर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र अभिनव द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता अरविंद कुमार दुबे की सफलता की खुशी साझा की। वीडियो का शीर्षक रखा- पापा पास हो गए। प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर अभिनव के पिता ने इस परीक्षा के लिए तैयारी की थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण टीईटी पास करना अनिवार्य हो गया था, जिसे लेकर घर में तनाव का माहौल भी था।

