प्रयागराज। रक्षाबंधन पर बहनों को शहर में पहली बार डबल डेकर बस में मुफ्त सफर का मौका मिलेगा। गुरुवार को डबल डेकर बस का ट्रायल होगा। इसके बाद रक्षाबंधन के आसपास संचालन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UPTET 2026 का रिजल्ट हुआ घोषित, इस वेबसाइट से देखें
ये भी पढ़ें - 31.08.2026 से पहले अगस्त माह का वेतन जारी करने के आदेश
इसके अलावा प्रयागराज परिक्षेत्र में 610 बसें प्रयागराज से जुड़े सात प्रमुख मार्गों पर संचालित होंगी। इन बसों में भी रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह के अनुसार, डबल डेकर बस का गुरुवार को ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल के बाद इसके नियमित संचालन को लेकर व्यवस्था तय होगी। रक्षाबंधन पर्व पर 27 से 29 अगस्त तक बहनों को मुफ्त में यात्रा कराया जाएगा। इसके अलावा नैनी से संचालित 50 इलेक्ट्रिक बसें भी सुबह छह बजे से शाम तक शहर के अलग-अलग मार्गों पर चलेंगी।

