19 September 2026

जिला समन्वयक पद पर भर्ती, ₹32,210 मानदेय; 5 अक्टूबर तक आवेदन

 

शाहजहांपुर में जिला समन्वयक पद पर भर्ती, ₹32,210 मानदेय; 5 अक्टूबर तक आवेदन

शाहजहांपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से मध्याह्न भोजन योजना के कार्यों में सहयोग के लिए जिला समन्वयक (एमडीएम) के एक पद पर संविदा के आधार पर चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 5 अक्टूबर 2026 तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जिला समन्वयक पद के लिए जरूरी योग्यता

विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

पद के लिए ₹32,210 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।

शैक्षिक योग्यता और अनुभव

चयन में शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित की गई है—

  • पहली वरीयता: एमएड (M.Ed.)।

  • दूसरी वरीयता: कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री तथा किसी पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित संस्था/एनजीओ/सामाजिक संस्था में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव

  • तीसरी वरीयता: कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री तथा किसी पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित संस्था/एनजीओ/सामाजिक संस्था में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव

इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य किया गया है।

अनुभव को लेकर महत्वपूर्ण शर्त

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि अनुभव के संबंध में केवल ऐसे पंजीकृत एवं प्रतिष्ठित एनजीओ/सामाजिक संस्थाओं में किया गया कार्य अनुभव मान्य होगा, जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार से अनुदान प्राप्त होता है। हालांकि, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एनजीओ, जो राज्य/केंद्र सरकार से अनुदान प्राप्त करते हैं, इस प्रतिबंध से मुक्त रखे गए हैं।

5 अक्टूबर तक भेजना होगा आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार कर सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अनुभव प्रमाणपत्रों की प्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 5 अक्टूबर 2026 तक संबंधित कार्यालय में पहुंचना चाहिए।

पद: जिला समन्वयक (MDM)
रिक्ति: 1 पद
मानदेय: ₹32,210 प्रतिमाह
आयु: 25 से 40 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2026
आवेदन माध्यम: रजिस्टर्ड डाक