लखनऊ। यूपी में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों, स्कूलों व ग्राम पंचायतों को सीखो-सिखाओ अवार्ड दिया जाएगा। पांच श्रेणियों में 20 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। बालिका शिक्षा की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। गुणवत्तापरक शिक्षा व विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बनाने में जुटे शिक्षकों, स्कूलों, ग्राम पंचायतों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को मिलेंगे ये बड़े फायदे! जानकर चौंक जाएंगे
ये भी पढ़ें - बोनस: केंद्रीय कर्मचारियों ने दशहरा पर बोनस सीमा ₹7,000 से बढ़ाकर ₹21,000 करने की मांग की

