17 September 2026

वृद्धा,निराश्रित महिला व दिव्यांग पेंशन बढ़ेगी

गोरखपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन की धनराशि बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेंशन लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी करीब 1.10 करोड़ वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को सालाना 12 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। जल्द ही पेंशन की धनराशि और लाभार्थियों का दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने इन वर्गों को बड़ा संबल दिया है।