17 September 2026

गोले न भरने या गलत भरने के लिए अभ्यर्थी जिम्मेदार: उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग

ओएमआर शीट में अनुक्रमांक के गोले अथवा प्रश्न पुस्तिका क्रमांक के गोले भरने में त्रुटि होने के संबंध में आयोग का निर्णय है कि अभ्यर्थियों को अनेक माध्यम (विज्ञापन, प्रवेश-पत्र, ओएमआर एवं कक्ष अन्तरीक्षक के माध्यम से) से ओएमआर उत्तर पत्रक को भरने/ चिन्हित करने संबंधी निर्देश प्रदान करते हुए सम्पूर्ण विधि समझाई गई एवं उत्तर पत्रक भरने के लिए सावधानियों को भी अंकित किया गया था। निर्देश दिए गए थे कि गोले न भरने या गलत भरने पर ओएमआर का मूल्यांकन नहीं होगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे क्योंकि मूल्यांकन/स्कोर प्रोसेसिंग प्रक्रिया पूरी तरह आटोमाइजेशन पर आधारित है।