प्रयागराज। समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिक्षकों का आरोप है कि जांच के नाम पर उनका वेतन रोक दिया गया है। शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षकों का कहना है कि यदि किसी मामले में जांच चल रही है तो उसका निस्तारण समय से किया जाना चाहिए। जांच पूरी होने तक सभी शिक्षकों का वेतन रोकना उचित नहीं है। उनका कहना है कि वे नियमित रूप से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों ने मंडलायुक्त से शिकायत करने की बात कही है। उनका कहना है कि दो माह का लंबित वेतन जल्द जारी कराया जाए और जांच के नाम पर वेतन रोकने की कार्रवाई की समीक्षा की जाए। मामले पर समाज कल्याण अधिकारी विकास अंजिका मोना शर्मा ने बताया कि आरोप निराधार है। शासन से बजट ही पांच से छह दिन पहले आया है। अब तक सिर्फ 15 से 20 स्कूलों ने ही अपने बिल दिए हैं, शेष ने बिल ही नहीं दिया।
.jpeg)
