17 September 2026

UP DElEd स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 घोषित, द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के अभ्यर्थी ऐसे देखें परिणाम

UP DElEd स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 घोषित, द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के अभ्यर्थी ऐसे देखें परिणाम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) द्विवर्षीय पाठ्यक्रम की मई 2026 में आयोजित द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा के अंकानुसंधान (Scrutiny) का परिणाम 16 सितंबर 2026 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से इसकी सूचना जारी की गई है।

जारी आंकड़ों के अनुसार द्वितीय सेमेस्टर की स्क्रूटनी के लिए कुल 20,494 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 18,977 अभ्यर्थियों के परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि 1,435 अभ्यर्थियों के परिणाम में परिवर्तन हुआ। द्वितीय सेमेस्टर में 237 अभ्यर्थी पास हुए और पास प्रतिशत 1.16% रहा।

वहीं चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 10,783 अभ्यर्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। इनमें 10,069 के परिणाम समान रहे, जबकि 586 अभ्यर्थियों के रिजल्ट में बदलाव हुआ। स्क्रूटनी के बाद 172 अभ्यर्थी पास हुए और पास प्रतिशत 1.60% दर्ज किया गया।

बैच के अनुसार रिजल्ट अलग-अलग वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। DElEd प्रशिक्षण बैच 2018, 2021 और 2023 के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर का स्क्रूटनी रिजल्ट BTC Exam वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वहीं बैच 2019, 2022 और 2024 के अभ्यर्थियों का परिणाम UP DElEd Info वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

बड़ी बात: 409 अभ्यर्थी हुए पास

द्वितीय सेमेस्टर में 237 और चतुर्थ सेमेस्टर में 172 अभ्यर्थी स्क्रूटनी के बाद पास हुए। इस तरह दोनों सेमेस्टर को मिलाकर कुल 409 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।