17 September 2026

UPTET NEWS: टीईटी अभ्यर्थियों को सुधार का मिलेगा मौका


लखनऊ। यूपीटीईटी के परिणाम में संशोधन की मांग को लेकर मिले प्रत्यावेदनों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने फैसला किया है। सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र में नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग में हुई गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए आयोग के पोर्टल पर जल्द ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि समिति ने आयोग में अपनी आख्या एवं निष्कर्ष प्रस्तुत किए।