हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2021

शिक्षक डायरी न भरने पर दी चेतावनी


मऊ। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बुधवार को नगर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय दक्षिणटोला में शिक्षक डायरी न भरने पर शिक्षकों को चेतावनी दी। डीसीप्रशिक्षण ने नगर के मुंशीपुरा, अस्तूपुरा, दक्षिणटोला और हरिकेशपुरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। 



निरीक्षण के दौरान दक्षिणटोला जूनियर हाईस्कूल में नामांकित 36छात्रों के सापेक्ष आठ उपस्थित मिले वहां शिक्षक डायरी और शिक्षण योजना न बनाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों से शिक्षक डायरी के अनुसार शिक्षण योजना बनाने के लिए चेतावनी दी। अस्तूपुरा तथा हरिकेशपुरा में साफ सफाई रखने और टाइम एंड मोशन का पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एआरपी चंद्रधर राय, प्रतिभा, गुलशनुवर, चंद्र किरण पांडेय, तस्नीम बानो, निशा आदि रहीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more