हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2021

प्रेरणा पोर्टल निरीक्षण में 58 शिक्षक गायब, वेतन काटने के दिए आदेश

देवरिया। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में दिसंबर माह में 58 शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए हैं। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्कूल से गायब रहने के संबंध में स्पष्टीकरण की नोटिस जारी की है।





मंगलवार को बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारियों, सीडीपीओ की टीम ने दिसंबर माह में विभिन्न तिथियों में अपने क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया। इसमें कुल 58 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विद्यालय समय में बिना अवकाश स्वीकृत कराए गायब मिले हैं। यह विभागीय आदेशों की अवहेलना एवं अध्यापक सेवा नियमावली के तहत किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more