हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2021

छात्रा से छेड़खानी के आरोपी अध्यापक को भेजा गया जेल


छात्रा से छेड़खानी के आरोपी अध्यापक को भेजा गया जेल
करेली क्षेत्र में स्थित एक स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी में अध्यापक को जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। छात्रा ने बयान दिया है कि अध्यापक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान के बाद कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

करेली स्थित स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि स्कूल का अध्यापक एके दुबे उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। जब भी वह मौका पाता, उसके साथ छेड़खानी करता था। उससे अश्लील बातें करता था। छात्रा ने कई बार टालने की कोशिश की लेकिन अध्यापक की हरकतें बढ़ती गईं। 14 दिसंबर को छात्रा ने अध्यापक एके दुबे की हरकतों से ऊबकर विद्यालय के प्रधानाचार्य को मौखिक और लिखित शिकायत की लेकिन प्रधानाचार्य ने अध्यापक के खिलाफ कोई कार्र्रवाई नहीं की।


घटना के चलते डिप्रेशन में आ गई थी छात्राइसके बाद थाने में तहरीर दी गई। छात्रा के घर वालों ने एफआईआर में लिखा है कि घटना के कारण वह डिप्रेशन में है। ऐसे में कोई भी बात होने पर स्कूल प्रशासन की पूरी जिम्मेदारी होगी। दुबे ने अध्यापक और छात्रा के रिश्ते को कलंकित किया है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि औरों को भी इससे सबक मिले। एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि एके दुबे के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। छात्रा का बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more