हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2021

सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन


बुलंदशहर। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने सिकंदराबाद एबीएसए पर पेंशन पत्रावलियों पर कार्रवाई न करने के मामले में बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि बीईओ द्वारा पत्रावलियों पर हस्ताक्षर नहीं किया जा रहे हैं, जिसके कारण शिक्षक काफी परेशान हैं। चेताया कि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि
सेवानिवृत्त शिक्षकों का एबीएस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आ चुका है और सिकंदराबाद एबीएस द्वारा शिक्षकों की पेंशन पत्रावलियों पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। इसके कारण वह बार-बार विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक महेश चंद, दयानंद शर्मा, जयवीर सिंह व इस्लाम खां ने बताया कि यह शिक्षकों का उत्पीड़न है। पेंशन दिवस में डीएम ने अफसरों को पेंशनरों की समस्याओं के तत्काल निर्देश दिए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जल्द हस्ताक्षर कराने की मांग को लेकर बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदर्शन में वीरपाल, तुलाराम, करन सिंह, चंद्रमोहन, कुंवरपाल व गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more