हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2021

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी बोले- शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई


बेसिक शिक्षा विभाग की 69 हजार पदों की शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी के जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई की तैयारी हो रही है. बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती के पदों में जो आरक्षण की विसंगति का मामला सामने आया, उसे दूर कर रहे हैं. वैसे तो इसमें 6 हज़ार पदों पर प्रभावित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए कहा गया था. लेकिन अगर इनकी संख्या अधिक होगी तो सभी प्रभावित अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी.



डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा की जब भी अभ्यर्थी मिलते थे तो विभाग के अधिकारी कहते रहे कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई. आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए भर्ती हुई है. साफ है कि इस मामले में अधिकारी भ्रमित करते रहे. अगर पहले ही मामला सामने आता तो इतना नहीं खिंचता. प्रथम दृष्टया लगता है कि गड़बड़ी जानबूझ कर नहीं की गई. लेकिन फिर भी अगर लापरवाही या जानबूझकर गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई होगी.



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more