हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2021

शिक्षकों की नियुक्ति में निजी स्कूल वालों की नहीं चलेगी मनमानी, यू डायस पर अपलोड होगा डाटा


शिक्षकों की नियुक्ति में निजी स्कूल वालों की नहीं चलेगी मनमानी, यू डायस पर अपलोड होगा डाटा

. मान्यता प्राप्त स्कूलों में तैनात शिक्षकों का ब्योरा भी यू डायस पर करना होगा अपलोड 
हाथरस जिले के मान्यता प्राप्त स्कूलों की शिक्षक नियुक्ति को लेकर होने वाली मनमानी पर अब ब्रेक लग जाएगा। मान्यता प्राप्त स्कूलों में तैनात शिक्षकों का ब्योरा भी यू डायस पर अपलोड किया जाएगा। जिसे लेकर बीएसए ने पत्र जारी कर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर निजी स्कूल संचालकों के होश उड़े हुए हैं।




शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश से आए पत्र के बाद बीएसए ने अशासकीय मान्यता प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त कर्मियों का विवरण गूगल फॉर्म पर फीड कराने के निर्देश दिए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर अपने-अपने ब्लॉक व नगर क्षेत्र के सभी अशासकीय मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर गूगल फॉर्म में 31 दिसंबर तक फीड कराए जाने के निर्देश दिए
गए हैं। इससे एक बात तो साफ है कि जिस प्रकार से प्राइवेट स्कूल संचालक अपने मनमाने तरीके से शिक्षकों व कर्मचारियों को नियुक्त कर लेते थे और हटा देते थे, अब ऐसा नहीं होगा। योग्य शिक्षकों का ही ब्योरा यू-डायस पर फीड हो सकेगा। गूगल फॉर्म लिंक
https://bit.ly/31X4F12पर डेटा अपलोड करना होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more