प्रयागराज : प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों को भरे जाने की मांग तेज हो गई है। प्रतियोगी छात्रों ने मंगलवार को उच्च शिक्षा प्रतियोगी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले उच्च शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने भर्ती न निकलने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाया। कहा कि प्रदेश में पांच हजार के लगभग असिस्टेंट प्रोफेसर के पद खाली हैं, लेकिन विज्ञापन संख्या 50 के तहत 2003 पदों की भर्ती निकाली गई है। बचे पदों को भरने के लिए निदेशालय कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। इससे भर्ती की आस में बैठे प्रतियोगियों में निराशा है।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→
