हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 January 2022

यूपी बोर्ड:- प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा फंसी

प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़े प्रदेशभर के 28 हजार से अधिक स्कूलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं फंस गई हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने छह फरवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। भौतिक रूप से छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराना स्कूलों के लिए संभव नहीं हो पा रहा।


बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने पिछले साल 14 अगस्त को सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 9 से 12 तक का संभावित शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था। पिछले साल की परेशानी को देखते हुए इस सत्र में पहली बार प्री-बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए स्कूलों का 24 से 31 जनवरी तक का समय दिया गया था। यदि कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में नहीं आती तो आगे का सत्र भी प्रभावित होगा। क्योंकि फरवरी के प्रथम सप्ताह से प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा और कक्षा 9 व 11 की गृह परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह से 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी होनी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more