हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 January 2022

UP Election 2022: कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की सूची जारी की, लिस्ट में 24 महिला प्रत्याशी


कांग्रेस ने पहली सूची में 125, दूसरी सूची में 41, तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इस तरह कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है।


यहां देखें पूरी लिस्ट:

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में तीन दशक से सत्ता का वनवास भोग रही कांग्रेस 18वीं विधानसभा के गठन के दौरान बेहद गंभीर है। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट पर अकेले लड़ रही कांग्रेस ने रविवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें भी 24 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने 403 सीट में 40 प्रतिशत महिलाओं को देने की घोषणा कर रखी है।

अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के प्रत्याशियों के नाम हैं। कांग्रेस की यह चौथी लिस्ट में 24 महिलाएं हैं। प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों में 40% टिकट महिलाओं को देने का वादा किया था। कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है।

कांग्रेस ने अपनी 125 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया था। इसके बाद 41 नामों वाली दूसरी लिस्‍ट में 16 और 89 प्रत्‍याशियों वाली तीसरी लिस्‍ट में 37 महिलाओं को जगह मिली थी। कांग्रेस की इस चौथी लिस्ट में 8 मुस्लिम, 12 ब्राह्मण प्रत्याशियों पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। 403 विधानसभा में 316 विधानसभा के उम्मीदवारों का कांग्रेस ने अब तक ऐलान कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बार चुनाव का मोर्चा अपने हाथ में ले रखा है। उनका दावा है कि स्क्रीनिंग के बाद ही पार्टी के प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया जा रहा है।

अयोध्‍या से रीता मौर्या को टिकट

कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्‍ट में अयोध्‍या से रीता मौर्या, गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर, फतेहपुर की अयाह शाह से हेमलता पटेल, कन्‍नौज से विनीता देवी, हमीरपुर से राज कुमारी, श्रीनगर से चांदनी, बिसवां से वंदना भार्गव, खलीलाबाद से शबीहा खातून समेत 24 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है।

उन्नाव में कांग्रेस ने जंगबहादुर सिंह को बनाया प्रत्याशी

उन्नाव की बांगरमऊ, सफीपुर, मोहान, और उन्नाव सदर सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस ने रविवार को भगवंत नगर के उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी। पार्टी ने यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जंगबहादुर सिंह पहले भी उन्नाव सदर और हड़हा सीट से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। रविवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से पार्टी के सचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई है। अभी भी कांग्रेस द्वारा पुरवा विधानसभा सीट पर किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

कांग्रेस ने रविवार को जो सूची जारी की है वह इस प्रकार है

हाथरस से कुलदीप सिंह

कासगंज से कुलदीप पांडे

किसनी से विनय नारायण

बीसलपुर से शिखा पांडे

पलिया से विशल अहमद

निघासन से अटल शुक्ला

गोला से प्रहलाद पटेल

श्रीनगर सीट से चांदनी

धौरहरा से जितेंद्री देवी

लखीमपुर रविशंकर त्रिवेदी

कस्ता से राधेश्यान भार्गव

बिसवां से वंदना भार्गव

सेवता से विजयनाथ अवस्थी

मल्लावां से सुभाष पाल

संडीला से बबलू घोषी

भगवंतनगर से जंग बहादुर सिंह

मलिहाबाद से रामकरन पासी

हरचंदपुर से सुरेंद्र विक्रम

सरेनी से सुधा द्विवेदी

गौरीगंज से मो.फतेह बहादुर

सुल्तानपुर से फिरोज अहमद खान

कायमगंज से शकुंतला देवी

अमृतपुर से शुभम तिवारी

भोजपुर से अर्चना राठौर

छिबरामऊ से विजय मिश्रा

ललितपुर से बलवंत लोधी

महरौनी से बृजलाल खबरी

हमीरपुर से राजकुमारी

राठ से कमलेश कुमार सिवास

बबेरु से जगेंद्र सिंह पटेल

नरैनी से पवन देवी कोरी

बांदा से लक्ष्मीनारायण गुप्ता

अयाहशाह से हेमलता पटेल

खागा से ओपी गिहार

रानीगंज से मौलाना अब्दुल वहीद

प्रतापपुर से संजय तिवारी

अयोध्या से रीता मौर्या

बहराइच से जयप्रकाश मिश्रा

कैसरगंज से गीता सिंह

तरबगंज से सविता पांडे

मनकापुर कमला सिसोदिया

कप्तानगंज से अंबिका सिंह

खलीलाबाद से सबीहा खातुन

हाटा से अमरेंद्र माल

सलेमपुर से दुलारी देवी

मऊ से मानवेंद्र बहादुर सिंह

रसड़ा से डॉ. ओमलता

सिकंदरपुर से बृजेश सिंह गठ

बैरिया से सोनम बिंद

बदलापुर से आरती सिंह

मड़ियाहूं से गीता देवी

घोरावल से विदेश्वरी सिंह राठौर

दुद्धी से बसंती पनिका।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more