UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

चुनाव में लगी ड्यूटी, शिक्षक मना रहे छुट्टी

प्रतापगढ़। पहले शीतकालीन अवकाश फिर कोरोना की तीसरी लहर की वजह से बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों के तमाम शिक्षक शिमला, मसूरी व नैनीताल में छुट्टी मना रहे हैं। यही नहीं कुछ शिक्षक परिवार के साथ देव स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए चले गए हैं। इसका खुलासा विधानसभा चुनाव के तीन दिवसीय प्रशिक्षण से गायब रहने पर अफसरों की खोजबीन के बाद हुआ।



विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से चिह्नित पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज व जीआईसी में कराया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 120 कार्मिकों के लिए छह फरवरी को स्पेशल प्रशिक्षण का आयोजन जीआईसी में किया गया। इसके बाद भी 83 कार्मिक प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। इसमें अधिकतर बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शामिल हैं। अनुपस्थित कार्मिकों से सम्पर्क करने के लिए जिम्मेदार लगातार फोन करने का प्रयास करते रहे लेकिन मोबाइल बंद बताता रहा। इसके बाद अनुपस्थित शिक्षकों के परिजनों व साथी शिक्षकों से जानकारी जुटाई गई। खुलासा हुआ कि चिह्नित किए गए 22 कार्मिक छुट्टी बिताने बाहर गए हैं। इसमें कुछ शिमला, मसूरी घूमने तो कुछ अलग-अलग देव स्थलों पर दर्शन पूजन के लिए गए हैं।

अस्पताल में भर्ती हैं 17 कार्मिक
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर खोजबीन में खुलासा हुआ है कि विधानसभा चुनाव में बतौर पीठासीन अथवा प्रथम मतदान अधिकारी चिह्नित किए गए 17 कार्मिक बीमार हैं और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसी तरह 17 कार्मिक ऐसे मिले जिनकी डबल ड्यूटी लगा दी गई थी।

इनका कहना है


पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अलग-अलग कारणों से 83 कार्मिक शामिल नहीं हो सके हैं। ऐसे कार्मिकों को अभी प्रशिक्षण में शामिल होने का एक मौका दिया जाएगा।

सुनील कुमार शुक्ल, एडीएम

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more