UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

पीठासीन अधिकारी : जानिए पीठासीन अधिकारी के थैले में होगा क्या क्या?

 जानिए पीठासीन अधिकारी के थैले में होगा क्या क्या? 


विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न कराने के लिए मतदानकर्मियों को दी जानी वाली सामग्री की सूची तैयार की जा रही है। इन सामग्री को मतदान के के एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को थैले और लिफाफे में भरकर दिया जाएगा। 

मतदान कर्मचारियों को एक नियंत्रण यूनिट, मतदान यूनिट, वीवीपैट, मतदाताओं के लिए रजिस्टर, मतदाताओं की पर्चियां, एक निर्वाचक नामावली की चिह्नित और तीन वर्किंग प्रति के साथ अभ्यर्थियों की सूची की प्रति प्रारूप 7ए और 20 निविदत्त मतपत्र दिये जाएंगे।






इसके अलावा अमिट स्याही, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवी पैट के लिए एड्रेस टैग, स्पेशल टैग, ईवीएम के लिए ग्रीन पेपर सील, स्ट्रिप सील, एरोक्रास मार्क रबर स्टाप, बैगनी रंग का स्टाप पैड, पीठासीन अधिकारियों के लिए धातु की मोहर, माचिस, पीठासीन आधिकारियों के लिए डायरी, सुभिंनक चिंह, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची और अंधे या शिथिलांक मतदाताओं के साथियों की सूची के लिए फार्म प्रारूप 144 सहित अन्य सामाग्रियां दी जाएंगी।

निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार सूची के अनुसार लेखन सामग्री में मतदान कर्मचारियों को सामान्य पेंसिल, बाल पेन, कोरा कागज, पिने, मुहरबंद करने के लिए मोम और चपड़ा, मतदान प्रकोष्ठ की सामाग्री, गोद मोमबत्ती, पतला टवाईन धागा, धातु की पट्टी, कार्बन पेपर, तेल पोछने के लिए कपड़ा, पेकिंग पेपर, अमिट स्याही की बोतल रखने के लिए डिब्बा, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड व सेलो टेप दिया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को मतदान संपन्न कराने के लिए सूची में शामिल की गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more