UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

दबंग की अश्लील हरकतों से परेशान शिक्षकों ने विद्यालय छोड़ने की दी चेतावनी, जानें क्या है मामला


 एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर कहा, जेल से बाहर आए शोहदे कर रहे परेशान

चौरीचौरा। सरदारनगर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षकों ने छींटाकशी से आजिज होकर विद्यालय छोड़ने की चेतावनी दी है। सोमवार को इन शिक्षकों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। खबर है कि शोहदे पहले भी इस तरह की हरकत करने में जेल भेजे गए थे। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से अश्लील हरकत करने लगे हैं।



शिक्षकों का कहना है कि आए दिन रास्ते में रोककर उनके साथ छींटाकशी की जाती है। कभी-कभी तो विद्यालय में घुसकर अश्लील हरकत करते हैं। उनका यह भी कहना है कि जेल से छूटकर आने के बाद एक बार फिर शिक्षकों को परेशान करना शुरू कर दिया गया है।

प्रार्थनापत्र में शिक्षकों ने लिखा है कि गांव का ही एक युवक है जो उनकी गाड़ी को रोककर और विद्यालय परिसर में आकर अश्लील हरकत करना, गालियां देना, पत्थरबाजी करना आदि जैसी हरकतें करता है। शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसी स्थिति में वे स्कूल आना बंद कर सकती हैं। इस बारे में एसओ सुबोध कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। आरोपितों पर केस दर्ज कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more