UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

मोहल्ला क्लास के शिक्षक भेजें फोटोग्राफ

ज्ञानपुर:- 

विकास खंड सुरियावां व अभोली के आधा दर्जन मतदेय स्थलों का निरीक्षण मंगलवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने किया। एक सप्ताह के अंदर शौचालय व रनिंग वाटर व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मोहल्ला क्लास चलाने के बाद फोटोग्राफ भेजने का निर्देश प्रधानाचार्यों को दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कंपोजिट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नागमलपुर, कुसौड़ा, प्राथमिक विद्यालय खरगपुर व प्राथमिक विद्यालय महजूदा का निरीक्षण किया। मतदेय स्थलों में निरीक्षण कर शौचालय व रनिंग वाटर की व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय कुसौड़ा का भौतिक परिवेश सही मिलने पर प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में 19 पैरामीटर के तहत समस्त व्यवस्था पूर्ण था। अच्छी व्यवस्था को देख बीएसए ने प्रधानाध्यापक की तारिफ की। कहा कि मतदान के पूर्व मतदेय स्थलों पर बेहतर व्यवस्था कर दी जाए ताकि निर्वाचन में दिक्कत न झेलना पड़े। मोहल्ला क्लास के तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराय जाए। साथ ही शिक्षक इसकी फोटोग्राफ भी भेजें। उधर, बीएसए के शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more