UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

कोरोना की रफ्तार थमने के बाद इन राज्यों ने किया स्कूल खोलने का ऐलान, देखिए लिस्ट

 

School Reopen: कोरोना की रफ्तार थमने के बाद इन राज्यों ने किया स्कूल खोलने का ऐलान, देखिए लिस्ट 




देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती हुई नजर आ रही है. कई राज्यों ने में कमी आने के बाद स्कूल और कॉलेज खोलने का एलान कर दिया हैं. हरियाणा सरकार ने मंगलवार को कक्षा एक से 9 तक स्कूल 10 फरवरी से खोलने का फैसला किया है. इसके अलावा ऑन-लाइन क्लासेज भी चलती रहेंगी. इससे पहले दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत तमाम राज्यों ने स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला लिया हैं. चलिए जान लेते हैं कि अब तक किन राज्यों ने यह फैसला लिया हैं.


1. हरियाणा सरकार ने कक्षा 1 से 9 तक की ऑफ-लाइन क्लासेस 10 फरवरी से शुरू करने का फैसला लिया है. इसके अलावा ऑन-लाइन क्लासेस भी चलती रहेंगी. इससे पहले हरियाणा में 1 फरवरी से कक्षा 10 से 12वीं तक के स्कूल खोलने का फैसला किया था.


2. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कक्षा 9-12 तक के स्कूल खुल गए हैं और 14 फरवरी से नर्सरी से कक्षा 8 तक की क्लासेस शुरू हो जाएंगी.


3. उत्तर प्रदेश सरकार ने सात फरवरी से स्कूल और कॉलेज फिर से खोलने का फैसला किया था. कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल और सभी डिग्री कॉलेज फिर से खोल दिए गए हैं, जबकि अन्य क्लासेस ऑन-लाइन चलेंगी.


4. गुजरात सरकार ने कक्षा 1 से 9 तक की क्लासेस ऑफ-लाइन 7 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं. इससे पहले 10 से 12 तक की कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया गया था.


5. केरल में 10 से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑफ़ लाइन कक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं. जबकि कक्षा 1 से 9 तक की ऑफ़लाइन क्लास 14 फरवरी से शुरू होंगी.


6. पश्चिम बंगाल ने 7 फरवरी को प्राथमिक और पूर्व-प्राथमिक छात्रों के लिए एक ओपन-एयर कक्षा कार्यक्रम परे शिक्षालय शुरू की थी. पश्चिम बंगाल ने 3 फरवरी को कक्षा 8-12 के लिए ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू की थीं.


7. ओडिशा में कक्षा 8 से 10 तक के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 7 फरवरी से खुल चुके हैं. किंडरगार्टन से कक्षा 7 तक के छात्रों के लिए 14 फरवरी को स्कूल फिर से खुलेंगे. 7 फरवरी से लघु अवधि के प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र भी खुलेंगे.


8. बिहार सरकार ने कहा है कि कक्षा 8 तक के स्कूल 50% क्षमता के साथ फिर से खुल सकते हैं और कक्षा 9 और उससे ऊपर के सभी स्कूल पूरी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे.


9. मध्य प्रदेश सरकार ने 1 फरवरी से राज्य के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित करने का फैसला लिया था. इसके अलावा आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल चुके हैं.


10. राजस्थान में कोरोना के मामलों में कमी के मद्देनजर राज्य सरकार ने 1 फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा और 10 फरवरी से छठी से नौवीं कक्षा के लिए स्कूलों को खोलने का एलान किया था. हालांकि स्कूलों को आनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी जारी रखना होगा.


11. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ मीटिंग कर राज्य में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला पिछले दिनों से किया था.


12. चंडीगढ़ प्रशासन ने गुरुवार को कोविड प्रतिबंधों में ढील देते हुए कक्षा 10 से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक फरवरी से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी थी.


13. महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने पिछले महीने कक्षा 1 से बारहवीं तक के स्कूल खोलने का फैसला किया था.


14. उत्तराखंड में 31 जनवरी से स्कूल खोलने का फैसला लिया गया था.


15. तेलंगाना में सभी सरकारी, निजी स्कूल, कॉलेज आगामी 1 फरवरी से फिजिकल क्लासेस फिर से शुरू कर चुके हैं.


16. त्रिपुरा में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल 31 जनवरी फिर से खुल गए हैं. इससे पहले 8 से 12 तक की कक्षाओं को कोविड गाइडलाइन्स के साथ खोलने की अनुमति दी गई थी.



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more