UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

आज बूंदाबांदी के आसारकल से साफ होगा मौसम

लखनऊ : सुबह के कोहरे के बाद मंगलवार को दिन में धूप से गर्मी रही। साथ ही, हवाएं सर्दी का एहसास भी करवाती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेशभर में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।


मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, बुधवार को हल्की बारिश के बाद गुरुवार को मुख्यत: मौसम साफ रहेगा, लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दो दिनों में प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस के मध्य हो सकता है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 28.5 डिग्री, आगरा में 26.8 डिग्री और वाराणसी में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 6.4 डिग्री और इटावा में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का एक्यूआइ मंगलवार को 178 पर दर्ज किया गया।

कोहरे के कारण देर से आईं कई ट्रेनें : कोहरा के कारण मंगलवार को कई ट्रेनें देर से आईं। 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देर से पहुंची, जबकि गरीब नवाज एक्सप्रेस ढाई घंटे, अवध आसाम एक्स. सवा दो घंटे, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ ढाई घंटे, कोटा पटना एक्स. चार घंटे लेट हुई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more