UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार: स्वच्छता के मानक पर चमके तो स्कूलों पर चमचमाएंगे ‘सितारे’, मार्च तक करें आवेदन


वाराणसी : अब परिषदीय विद्यालयों में भी स्वच्छता के मानकों को परखा जाएगा। शिक्षा विभाग ने न केवल कार्ययोजना तैयार कर ली है बल्कि इसे अमलीजामा पहनाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। विद्यालयों में पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की सुविधाओं को परखा जाएगा



व्यवहार परिवर्तन, क्षमता निर्माण व कोविड-19 से बचाव के उपायों के आधार पर स्कूलों को नंबर दिए जाएंगे। इस आधार पर स्कूलों को स्टार रेटिंग मिलेगी। हर श्रेणी में न्यूनतम थ्री स्टार रेटिंग हासिल करने वाले स्कूल पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश कर सकेंगे।

विद्यालयों में पुरस्कार पाने की होड़

कार्ययोजना के बाद विद्यालयों में पुरस्कार पाने की होड़ सी लग गई है। हर जगह तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राज्य परियोजना की ओर से इस अभियान को शुरू किया गया है। स्वच्छ विद्यालय मानदंडों के मूल्यांकन के बाद स्टार रेटिंग प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। प्राप्तांक के आधार पर विद्यालय को स्टार रेटिंग दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more