UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

सपा: किसान को कर्जमुक्ति, युवा को नौकरी का वचन


समाजवादी पार्टी ने सरकार बनने पर युवाओं, राज्य कर्मचारियों व किसानों के लिए कई सौगात देने का ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए सपा ने वादा किया कि सभी किसानों को 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा। 11 लाख सरकारी नौकरियों के अलावा आईटी क्षेत्र में 22 लाख लोगों को रोजगार देंगे। 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ ही बीपीएल परिवारों को हर साल दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

घोषणा पत्र में कहा गया हैकि पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। साथ ही स्कूटर व बाइक वालों को एक लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस में घोषणा पत्र जारी करते हुए इसे जनता के लिए वचन पत्र बताया और वर्ष 2022 में बाइस संकल्प बताए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more