UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

पुरानी पेंशन पर कांग्रेस का स्टैंड ? जानिए क्या बोली प्रियंका गांधी? ये हैं घोषणा पत्र के 20 बड़े वादे


यूपी विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि वो सरकार में आई तो इसे दोबारा लागू किया जाएगा। बुधवार को प्रिंयका गांधी ने इस बारे में कहा कि इसमें बीच का एक रास्‍ता निकाला जा सकता है।


कांग्रेस घोषणा पत्र का तीसरा भाग (उन्‍नति विधान) जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पुरानी पेंशन स्‍कीम वापस लाए जाने पर बहुत मांग उठ रही थी। इस पर हमने बहुत चर्चा की। हम सोचते हैं कि इसमें मध्‍य का एक रास्‍ता निकाला जा सकता है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो प्रदेश में श्रमिकों-कर्मचारियों की आऊटसोर्सिंग बंद की जाएगी। प्रदेश में नियुक्‍त संविदा कर्मियों और अनिनियमित कर्मचारियों का विनियमितीकरण कई चरणों में किया जाएगा। सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

इससे उनका मानदेय सम्‍मानजनक हो जाएगा और अन्‍य सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस रसोइयों का मानदेय पांच हजार तक बढ़ाना चाहती है। कांग्रेस की सरकार बनी तो शिक्षकों के दो लाख खाली पदों को भरा जाएगा। अनियमित शिक्षकों और शिक्षामित्रों का अनुभव और सेवानुसार विनियमितीकरण किया जाएगा। शिक्षामित्रों ने बड़ा संघर्ष किया। संस्‍कृ‍त और उर्दू शिक्षकों के खाली पद बढ़े जाएंगे।

ये हैं घोषणा पत्र के 20 बड़े वादे

1-किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा2-2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा3-बकाया बिजली बिल माफ होगा4-कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार5-20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, पूरा खाका तैयार है, 12 लाख सरकारी पद खाली, बीजेपी सरकार ने भर्ती नहीं की6-40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे7-कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा8-स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे9-शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे10-एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा11-कारीगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट12-पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट13-कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त14-आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा15-गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा16-मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे17-दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन18-मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे19-ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे20-पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more