UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

कर्मचारियों की समस्या के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र से कर्मचारियों को काफी निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य समस्याएं जैसे अधिवर्षता आयु 62 वर्ष किया जाना,

आशा बहुओं को आर्थिक संरक्षण देते हुए न्यूनतम वेतन के बराबर मानदेय दिया जाना, स्किल्ड विकास का अवसर दिए जाने, कर्मचारियों को नगर प्रतिकर भत्ता दिए जाने, चुनाव ड्यूटी में लगे हुए कर्मचारियों का बीमा कवर 20 लाख किए जाने, आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों के भविष्य पर नीतिगत निर्णय लिए जाने जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को घोषणा पत्र में स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी से मंडलों का भ्रमण कर कर्मचारियों में जागरूकता अभियान चलाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more