UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

फर्जी अभिलेखों पर नियुक्ति के मामले में दो अनुदेशकों और तीन शिक्षकों से होगी रिकवरी


 फर्जी अभिलेखों पर नियुक्ति का मामला

हरदोई। अभिलेख सत्यापन में फर्जी पाए गए दो अनुदेशकों और तीन शिक्षकों पर आरोप सिद्ध पाए गए हैं। आरोपियों का पक्ष सुनने के बाद विभाग ने उन पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। सभी से वेतन व भत्तों की रिकवरी की जाएगी।



इसके साथ ही उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की सेवा समाप्त की जा रही है। उनसे नियुक्ति की तिथि से दी थी। सेवा समाप्ति की तिथि तक पूर्ण वेतन व भत्तों की रिकवरी की - - जाएगी।

एसटीएफ लखनऊ ने हरदोई जनपद के सुरसा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अंटवा सरसैया में अनुदेशक पद पर नियुक्त संगीता पाल, इसी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर में सहायक अध्यापक गीता देवी, बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय यासीनपुर के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र पाल, पिहानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक शशिवेंद्र पाल और टड़ियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टड़ियावां के प्रधानाध्यापक मंशाराम के विरुद्ध फर्जी अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति पाने की रिपोर्ट विभाग को

इसके बाद सभी को अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए कार्यालय बुलाया गया था। आरोपियों द्वारा अपने पक्ष में दिए गए जवाबों को विभाग ने निराधार माना है। लिहाजा, अब इन पांचों की सेवा समाप्ति व रिकवरी की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सभी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी हो सकता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more