UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

टीकाकरण करने गई टीम से शिक्षक ने की अभद्रता

औरास। अलीपुर मिचलौला गांव के प्राथमिक विद्यालय में कोविड टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य टीम से शिक्षक ने अभद्रता की। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बीईओ से शिक्षक की शिकायत की है।


किशोरों का टीकाकरण करने के लिए औरास स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य कर्मी निधि सिंह और सौरभ अलीपुर मिचलौला गांव गए थे। दोपहर तक घर-घर टीकाकरण किया। दोपहर एक बजे टीम गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंची और वहां मौजूद शिक्षक से टीकाकरण कराने वाले किशोरों की सूची मांगी। सूची न उपलब्ध कराने पर टीम ने शिक्षक से टीकाकरण कराने वाले किशोरों को बुलाने के लिए कहा तो उसने स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता की। कर्मियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव को सूचना दी। उन्होंने बीईओ विपिन कुमार को मामले की जानकारी दी। बीईओ ने शिक्षक पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more