UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

दु:खद : मतदान प्रशिक्षण के दौरान कंप्यूटर आपरेटर बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत


Chandauli : यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंदौली में हो रही मतदानकर्मचारियों की ट्रेनिंग के दौरान प्रोजेक्टर चलाने वाले सहायक कंप्यूटर आपरेटर की मौत हो गई है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परिसर में ट्रेनिंग के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर जय प्रकाश की अचानक तबीयत बिगड़ गई।


आननफानन में उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू में बेड खाली नहीं होने से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के परिसर में मतदानकर्मियों को अलग अलग कक्षों में ईवीएम सहित मतदान प्रक्रिया की जानकारी बकायदे प्रोजेक्टर के जरिये दी जा रही है। इसमें बरहनी ब्लाक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जय प्रकाश को प्रोजेक्टर लगाने के लिए लगाया गया था।

मंगलवार को प्रशिक्षण के बाद वह कक्ष से बाहर निकला। तभी अचानक जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस से उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लाई। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद डीपीआरओ ने एम्बुलेंस के साथ एडीओ पंचायत व अन्य कर्मचारियों को भी साथ में भेजा। इस बीच पहुंचे परिजनों ने उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीपीआरओ ब्रम्हचारी दुबे ने बताया कि उक्त कर्मचारी को हाईब्लड प्रेशर होने से ब्रेन हैमरेज हो गया था।

उसे तत्काल सीएमओ की उपस्थिति में जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत नाजुक होने पर वाराणसी ले जाया गया। बीएचयू में आईसीयू में बेड नहीं मिलने पर परिजनों की राय पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more