UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 February 2022

BSA ने टीकाकरण में सहयोग न करने और चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 24 शिक्षकों पर की बड़ी कार्रवाई

उन्नाव। कोविड टीकाकरण में सहयोग न करने और चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 24 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। टीकाकरण में रुचि न लेने पर 12 शिक्षकों का वेतन रोका गया है। प्रभारी बीएसए ने शिक्षकों से दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं चुनाव प्रशिक्षण में गैरहाजिर 12 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।


स्कूलों में छात्रों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें शिक्षकों से सहयोग के लिए कहा गया है। लेकिन कुछ शिक्षक इसमेें लापरवाही बरत रहे हैं। पुरवा ब्लॉक के पनहन उच्च प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक राजकुमार, भदनांग उच्च प्राथमिक स्कूल के मनवीर सिंह, सिलोईया उच्च प्राथमिक स्कूल की सहायक शिक्षिका मंजूलता, टोपरा कंपोजिट स्कूल के संदीप कुमार द्विवेदी ने कोरोना से बचाव के लिए लगे वैक्सीन कैंप में सहयोग नहीं किया। त्रिपुरारपुर प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक शोभनाथ, पनहन प्राथमिक स्कूल के शिक्षामित्र सुनील मिश्रा, सुमेरपुर ब्लॉक के कोरवां प्राथमिक स्कूल के अभय पांडेय, सुमित कुमार, अकठी प्राथमिक स्कूल की सहायक शिक्षिका कैसर जहां, असोहा ब्लॉक के महिपतखेड़ा प्राथमिक स्कूल की सारिका सिंह, मझखोरिया प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक अभिषेक वर्मा व कविता सिंह ने भी टीकाकरण में रुचि नहीं दिखाई। इन सभी का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रभारी बीएसए अजीत कुमार निगम ने बताया कि सभी शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

वहीं विधानसभा चुनाव के लिए छह दिन चले प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित रहे 12 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण 27 जनवरी से एक फरवरी तक सरस्वती विद्या मंदिर पूरन नगर में हुआ था। इसमें हिलौली ब्लॉक के गुलरिहा उच्च प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक शुभम कुमार पांडेय, बीघापुर के लालखेड़ा उच्च प्राथमिक स्कूल के शक्ति प्रताप सिंह, बांगरमऊ ब्लॉक के लतीफपुर प्राथमिक स्कूल के प्रदीप कुमार कनौजिया व डडिया सुनौरा उच्च प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक मेवालाल बिना सूचना अनुपस्थित रहे। वहीं मतदान अधिकारी प्रथम बनाए गए सुमेरपुर ब्लॉक के जंगल बुजुर्ग के सहायक शिक्षक दीपांशु चौधरी, गंजमुरादाबाद ब्लॉक के झखरा प्राथमिक स्कूल के शिवम कटियार, हिलौली ब्लॉक के पश्चिम गांव प्राथमिक स्कूल के दुर्गा प्रसाद शर्मा, चंदनखेड़ा प्राथमिक स्कूल के प्रशांत कुमार भी अनुपस्थित रहे। औरास ब्लॉक के गढ़ी फतेहाबाद प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक आशुतोष बाजेई, हसनगंज ब्लॉक के हसनापुर उच्च प्राथमिक स्कूल के सुधीर कुमार सिंह, पुरवा ब्लॉक के भिटौली प्राथमिक स्कूल के शिवाकांत व रामनरेश भी प्रशिक्षण से बिना बताए गायब रहे। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि 12 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में बिना सूचना गायब रहे थे। आख्या के आधार पर प्रभारी बीएसए अजीत कुमार निगम ने सभी को निलंबित कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more