UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

होली में इन शहरों में चलने स्पेशल बसें, 15 से 21 मार्च तक होगा संचालन


लखनऊ,। होली पर घर पहुंचने के लिए जो लोग अभी तक ट्रेनों में सीट की बुकिंग नहीं करा सके हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवहन निगम होली पर 15 से 21 मार्च तक आठ दिवसीय अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। तब तक चुनाव में गई सभी बसें भी यात्रियों की सुविधा के लिए वापस भी लौट आएंगी। लखनऊ से अतिरिक्त बसों का संचालन आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से होगा। आलमबाग और कैसरबाग से दिल्ली, उत्तरांखड, राजस्थान, पंजाब के लिए अतिरिक्त एसी बसें चलेगी। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि अभी रूटीन में संचालित होने वाली एसी बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।


आठ दिनों तक ड्राइवर-कंडक्टरों की छुट्टी निरस्तः आठ दिवसीय होली स्पेशल बसों के संचालन के दौरान चालकों-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। बस संचालन से जुड़े सभी ड्राइवर-कंडक्टर से लेकर कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। इसके लिए 14 मार्च तक निगम मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

आलमबाग से गोरखपुर नॉन स्टाप बस सेवा शुरूः होली पर यात्रियों के लिए आलमबाग बस टर्मिनल से गोरखपुर के बीच पवन हंस की नॉन स्टाप एसी बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। इस बस से सफर करने वाले यात्रियों को 792 रुपये किराया देना होगा। बसों की समय सारणी आलमबाग से प्रतिदिन सुबह 10:30 चलकर अवध बस स्टेशन होते हुए गोरखपुर जाएगी। गोरखपुर से वापसी में शाम 05:00 बजे चलकर आलमबाग रात 11 बजे पहुंचेगी

.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more