UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

बच्चों से मारपीट, अभद्र भाषा के प्रयोग पर शिक्षक निलंबित


हाथरस

विकास खंड सिकंदराराऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरिया के शिक्षक पर बच्चों के साथ मारपीट करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरिया में संतोष कुमार सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। इनके खिलाफ विभिन्न आरोपों की जांच कर बीईओ ने कार्रवाई की संस्तुति कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी है, जिसमें कहा गया है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते हैं।

विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के बजाय मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं। विभागीय कार्य एवं पोर्टल और एप की जानकारी उन्हें नहीं है। छात्र-छात्राओं को पीटना एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने जैसे के अलावा शैक्षिक अभिलेख हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक में पिता का नाम अलग-अलग होने जैसे भी आरोप हैं। इसे लेकर बीएसए शाहीन ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर विकास खंड सहपऊ से संबद्ध कर दिया है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more