UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

कंपोजिट ग्रांट की धनराशि खर्च करने में जुटे स्कूल, बीएसए ने दिए थे ऑपरेशन कायाकल्प योजना में धनराशि खर्च करने के निर्देश



सुल्तानपुर जिले के 2064 परिषदीय विद्यालयों में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व कंपोजिट ग्रांट के 7.79 करोड़ रुपये खर्च करने की आपाधापी मची है। बीएसए ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखकर ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने में धनराशि खर्च करने का निर्देश दिया था।

2064 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों उच्च प्राथमिक विद्यालयों व कंपोजिट विद्यालयों में सात करोड़ 79 लाख 25 हजार रुपये प्रबंध समिति के खातों में भेजे गए थे। कंपोजिट ग्रांट के रूप में शासन से मिली धनराशि का 50 फीसदी पैसा पहली किस्त में भेजा गया था। दूसरी किस्त में शेष 50 फीसदी धनराशि भी स्कूलों को भेज दी गई है। छात्र संख्या के हिसाब से विद्यालयों को धनराशि आवंटित हुई है। एक से 30 छात्र संख्या वाले विद्यालय को 10 हजार, 31 से 100 छात्र संख्या वाले विद्यालय को 25 हजार, 101 से 250 छात्र संख्या वाले विद्यालय को 50 हजार व 251 से 1000 छात्र संख्या वाले विद्यालय को 75 हजार रुपये भेजे गए थे। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है। कंपोजिट ग्रांट में मिले रुपये इस अवधि के पूर्व ही खर्च होने हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more