UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

बच्चों का कोर्स अधूरा परीक्षा तिथि हुई घोषित


प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों का कोर्स भले ही पूरा नहीं हुआ है, मगर उनकी परीक्षा मार्च माह में ही कराकर 31 मार्च को अंक पत्र भी वितरित कर दिए जाएंगे। विभाग ने 22 से 27 मार्च के बीच परीक्षा कराने के लिए कहा है।


कोरोना संक्रमण के चलते कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले बच्चों की परीक्षाएं दो साल से नहीं हो रही थीं। चालू शिक्षासत्र में अधिकांश समय स्कूलों के बंद रहने से पठन-पाठन सुचारुरूप से नहीं हो पा रहा है। 15 अक्तूबर को जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुले। दिसंबर माह में कोरोना संक्रमण बढ़ने से एक बार फिर स्कूलों को बंद कर दिया गया। पूरे जनवरी माह तक स्कूलों के बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। तीन फरवरी से स्कूलों के खुलने पर पढ़ाई शुरू हुई, मगर इस बीच विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होने से शिक्षकों की व्यस्तता के कारण पढ़ाई बाधित रही। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं 22 से 27 मार्च के बीच कराने के लिए कहा है। 28 से 30 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा और 31 मार्च को बच्चों के हाथ में अंकपत्र आ जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more