UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

PRIMARY KA MASTER : निरीक्षण में मौजूद होने के बाद भी शिक्षकों को दर्शाया गैरहाजिर

हापुड़, निरीक्षण में मौजूद होने के बाद भी परिषदीय सरकारी स्कूलों के कई शिक्षकों को गैरहाजिर दर्शाया गया है। अनुपस्थिति के कारण शिक्षकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जिस कारण शिक्षक परेशान हैं वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।



शिकायत पत्र में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शिशोदिया और जिलामंत्री नीरज चौधरी ने बताया कि मंडलायुक्त के आदेश पर गत 23 मार्च को विभिन्न अधिकारियों द्वारा जिले के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में खामियों की भरमार है। अधिकारियों को कई शिक्षक निरीक्षण में मौजूद मिले हैं जिन्हें भी अनुपस्थित दर्शा दिया गया है। चमरी प्राथमिक विद्यालय में सभी शिक्षक निरीक्षण में मौजूद मिले थे। उपस्थिति पंजिका में अधिकारी के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं इसके बावजूद शिक्षकों को अनुपस्थित दर्शाया गया है। इन्हें नोटिस भी जारी किए गए हैं। नोटिस जारी होने के कारण शिक्षक खासी परेशान हैं। वहीं बीएसए अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल कराई जायेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more