UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

चुनाव परिणाम आने के बाद यूपी में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त


विधानसभा चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी हो गई है। यह आठ जनवरी 2022 से लागू थी। हालांकि आदर्श चुनाव आचार संहिता उन जिलों में लागू रहेगी, जहां विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों में द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के संबंध में आयोग के 28 जनवरी 2022 के पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के उपबंध लागू रहेंगे।


प्रदेश में 35 स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्रों की 36 विधान परिषद सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होने वाले हैं। इसके सदस्यों का कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो चुका है। मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में दो सीटें हैं, जिसके लिए अलग-अलग चुनाव होंगे। पहले ये चुनाव मार्च में ही होने थे लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more