UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

primary ka master: शासन की टास्क फोर्स देखेगी स्वेटर व ड्रेस की गुणवत्ता

बुलंदशहर, परिषदीय स्कूलों में शासन की तरफ से बच्चों को स्वेटर, ड्रेस, जूते-मौजे एवं बैग खरीद के लिए दिए गए 1100 रुपये के बारे में शासन की टास्क फोर्स जानकारी लेगी। अभिभावकों ने बच्चों को किस गुणवत्ता की ड्रेस एवं स्वेटर दिलाए हैं, टीम इसकी पूरी जांच करेगी। इस बार शासन स्तर से अलग टास्क फोर्स कर गठन किया गया हैं।

मंडल स्तरीय अधिकारी इसमें लगाए गए हैं, जबकि जिला स्तर पर अलग से टास्क फोर्स बनी है। जिले में तो पहले से टास्क फोर्स बनी हुई है, मगर अब शासन स्तर के साथ यह फोर्स जिले के सभी 2,399 स्कूलों में निरीक्षण कर स्वेटर, जूते-मौजे, ड्रेस, बैग व अन्य के बारे में जानकारी लेगी। विभाग के अनुसार दस मार्च के बाद कभी भी जिले में टास्क फोर्स स्कूलों में निरीक्षण के लिए पहुंच सकती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more