UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

UPTET: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम तैयार, हरी झंडी का इंतजार

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) -2021 का परिणाम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने तैयार कर लिया है। विधानसभा चुनाव आचार संहिता के चलते परीक्षा कार्यक्रम में निर्धारित तिथि 25 फरवरी को उसे घोषित नहीं किया जा सका था। 



परिणाम घोषित करने की अनुमति शासन ने पीएनपी सचिव को नहीं दी। अब विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो जाने के बाद यूपीटीईटी का परिणाम घोषित करने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार है। यह परीक्षा पीएनपी ने 23 जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित कराई थी। कुल 18,22,112 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि शासन की अनुमति के बाद परिणाम किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more