UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

स्कूल में गुटबाजी के आरोप में दो शिक्षिकाएं निलंबित, जानें पूरा मामला


हाथरस : स्कूल में गुटबाजी कर माहौल को खराब करने और विभाग की छवि पर धब्बा लगाने के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने संविलियन विद्यालय सासनी देहात की दो शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इनके खिलाफ हुई शिकायत के बाद कराई गई विभागीय जांच में आरोप सही मिलने पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।विकास खंड सासनी के संविलियन विद्यालय सासनी देहात में कार्यरत शिक्षिकाओं के बीच चल रहे
आपसी विवाद की जांच करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सासनी और बीईओ हाथरस को दिए गए थे। दोनों अधिकारियों ने जांच में पाया कि संविलियन विद्यालय सासनी देहात में शिक्षकों ने आपस में दो गुट बना रखे हैं। दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं। जांच में यह बात सामने आई कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका मंजूलता और सुधा राजन डवास जब से विद्यालय में पहुंची हैं। तभी से विद्यालय में आपसी झगड़े शुरू हो गए हैं। इसके बाद से दोनों शिक्षिकाओं द्वारा एक-दूसरे को परस्पर नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। अमर्यादित आचरण किया जा रहा है, जिससे विभाग की छवि खराब हो रही है और विद्यालय का वातावरण भी दूषित हो रहा है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

विद्यालय में विवाद के कारण किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसी वजह से बीएसए ने सुधा राजन डवास और मंजूूलता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में सुधा राजन डवास को प्राथमिक विद्यालय कछपुरा रोड मुरसान और मंजूलता को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहोरी हसायन में संबद्ध किया गया है। बीएसए शाहीन ने बताया कि दो सदस्यीय कमेटी ने जांच की थी। आरोप सही पाए गए हैं, जिससे यह बात स्पष्ट हुई है कि इनके आचरण से विभाग की छवि तो खराब हो ही रही है, स्कूल में कोई घटना भी हो सकती है। इसी वजह से यह कदम उठाया गया है। संवाद


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more