UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

खेलकूद किट, ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद किया जाए


 

भोगांव। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सुल्तानगंज के पदाधिकारियों ने बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी भोग अनुपम शुक्ला से मुलाकात की। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश खंड शाक्य ने शिक्षाधिकारी को बीएसए के नाम 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा।





ज्ञापन में कहा गया है कि खेलकूद की किट, ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद किया जाए। पुराने एसएमसी खातों को सुचारू रखा जाए। शीतकालीन के दौरान प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी का प्रतिकर अवकाश दिया जाए। ऑडिट का कार्य साल में एक बार किया जाए।



इस मौके पर प्रशांत तिवारी, मुकेश पाल, प्रदत्त दीक्षित, अजय शर्मा संजीव चौहान, प्रदीप कुमार, अनूप श्रीवास्तव, अरिषद शाक्य, अवनीश शुक्ला, प्रीतिवाला बहारउद्दीन संजीव चौहान, अंबरीश कुमार मिश्रा शिव नंदन राजपूत आदि मौजूद रहे।



शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर दिया जाए जोर बीएसए



मैनपुरी जीएसए कमल सिंह ने बुधवार को कुरावली विकास खंड के पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए निर्देश दिए बेहतर व्यवस्था मिलने पर एक स्कूल के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देने का निर्णय लिया।



बीएसए बुधवार को कुरावली विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सुज्जनपुर पहुंचे। यहां छात्र उपस्थिति बेहतर थी। बच्चों से बीएसए ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित के सवाल पूछे, जिनके बच्चों ने बेहतर तरीके से जवाब दिये। बीएसए ने कि स्टापा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बीएसए ने ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मकबूलपुर में निरीक्षण के दौरान शिक्षा के गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय मकबूलपुर, कंपोजिट विद्यालय महादेवा और प्राथमिक विद्यालय रसेमर में बीएसए को निरीक्षण के दौरान कार्य संतोष जनक मिला संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more