UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

एआरपी पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप


बांदा : निरीक्षण को विद्यालय गए एआरपी (संकुल प्रभारी) पर शिक्षिका से बदसलूकी का आरोप है। शिक्षिका ने मामले की शिकायत बीएसए से की। बीएसए ने बीईओ तिदवारी को मामले की जांच सौंपी। साथ ही एआरपी से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।


तिदवारी ब्लाक के एक गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय भाग दो में तैनात शिक्षिका ने बीएसए को दिए गए पत्र में कहा कि वह विद्यालय में अकेले थीं। तभी बिना कोई सूचना के एआरपी अमित शुक्ला निरीक्षण के लिए पहुंच गए। वह विद्यालय में अकेले थीं। इसका अनुचित फायदा उठाते हुए एआरपी ने पहले उन पर रौब झाड़ा। फिर अंग्रेजी में वार्तालाप की। उन्होंने एआरपी से हिदी में बात करने को कहा। इस पर एआरपी ने अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे वह मानसिक रूप से आहत हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानाचार्य कक्ष में अपने समीप बैठने का दबाव बनाया। मना करने पर आग बबूला हो गए और बच्चों के सामने बदसुलूकी की। कहा कि इसके पहले भी अमित शुक्ला रात में फोन और मैसेज करते हैं। जांच और कार्रवाई की मांग की। बीएसए रामपाल सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी तिदवारी केके मिश्रा को मामले की जांच सौंपी है। एआरपी अमित मिश्रा से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more