UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 March 2022

पीसीएस 2022 का विज्ञापन इसी माह होगा जारी, कुल 300 मिली रिक्तियां


UPPSC Recruitment Pre Exam 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की भर्ती के लिए इसी महीने विज्ञापन जारी करेगा। अब तक विधानसभा चुनाव के कारण आयोग रुचि नहीं ले रहा था। हालांकि आयोग ने अपने वार्षिक कैलेंडर में पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को और मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से प्रस्तावित की है।

इस लिहाज से प्रारंभिक परीक्षा में तीन महीने का समय बचा है। एक महीने ऑनलाइन आवेदन में ही लग जाते हैं। उसके बाद तैयारियों में समय लगता है क्योंकि पीसीएस के लिए लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। सूत्रों के अनुसार आयोग को अब तक एसडीएम के 39 समेत तकरीबन 300 पदों का अधियाचन मिल चुका है।

आयोग को पहले तकरीबन 150 पदों का अधियाचन मिला था। एसडीएम के 39 पदों का अधियाचन 22 फरवरी को भेजा गया। उसके बाद से और 100 रिक्त पदों की जानकारी आ चुकी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more